गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी गढ़वा मुख्य सड़क प्रखण्ड मुख्यालय के ठीक गेट के समीप गुरुवार की दोपहर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से स्नेहा कुमारी उम्र लगभग 5 वर्षीय पिता गुड्डू बैठा को मासूम बच्ची लहूलुहान हो गई। घटना दोपहर करीब 1:20 बजे की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयराम मेहता (ग्राम-डूमरसोता) का टेंपो (संख्या-JH03AV7373) डूमरसोता से कांडी की ओर आ रहा था। इसी दौरान ब्लॉक गेट के पास मासूम इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायल बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी लाया गया।
सिर में गंभीर चोट, आइ है सिटी स्कैन की सलाह
स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. मंजय कुमार ने बच्ची की स्थिति को देखते हुए तत्काल 'फर्स्ट एड' दिया। डॉ. मंजय के अनुसार, बच्ची के 'लेफ्ट फ्रंटल रीजन' (माथे के बाएं हिस्से) में काफी अधिक सूजन है और चेहरे पर भी गहरा जख्म है। सिर में अंदरूनी चोट की गंभीर आशंका को देखते हुए और बेहतर डायग्नोसिस (सिटी स्कैन) के लिए उसे तत्काल सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है। इलाज के दौरान मासूम बच्ची दर्द से तड़पती रही, जिससे वहाँ मौजूद हर शख्स की आँखें नम हो गईं। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से कांडी थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। परिजन बच्ची को लेकर गढ़वा रवाना हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और आधिकारिक शिकायत का इंतजार कर रही है।
Post a Comment