संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-भव्य आयोजन गुजरात के केवड़िया (एकता नगर) में 'एकता का पर्व, भारत का गर्व' थीम के तहत राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न।
बिहार STF का शौर्य: समारोह में बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जिसने नक्सल उन्मूलन और आंतरिक सुरक्षा में बल के पराक्रम को शानदार ढंग से प्रदर्शित किया।
गयाजी के प्रतिभागियों में उत्साह: गयाजी जिले से पहुंचे विशेष आमंत्रित प्रतिभागियों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए सुरक्षा बलों के समर्पण और राष्ट्र की एकता पर गर्व व्यक्त किया।
प्रमुख संदेश: कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी आकाश कुमार और समाजसेवी अनंत धीश अमन ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरित यह आयोजन 'नक्सलमुक्त भारत' और शांतिपूर्ण व विकसित राष्ट्र के संकल्प को मजबूत करता है।

Post a Comment