⚡ ब्रेकिंग News

अवैध रखे लाखो रूपये के साथ तीन अभियुक्तों की भई गिरफ्तारी.




रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट.


शिवसागर/रोहतास :-दिनांक-31.10.2026 को समय करीब 08:15 बजे रात्रि में थानाध्यक्ष शिवसागर को सूचना प्राप्त हुई कि वाराणसी की तरफ से काला रंग का XUV-300 कार जिसका रजि० नं०-BR-24AL-9617 है भारी मात्रा में अवैध कैश लेकर कलकत्ता की तरफ जाने वाली है। थानाध्यक्ष द्वारा इसकी सूचना अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित कर दलबल की नियुक्ति हेतु अनुरोध किया। तदोपरान्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 सासाराम के नेतृत्व में एक पदाधिकारी के साथ विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए NH-19 पर स्थित शिवसागर टॉल टैक्स पर घेराबंदी कर आते-जाते वाहनों का चेकिंग प्रारंभ किया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए समय करीब 09:05 बजे रात्रि में वाराणसी की तरफ से उक्त काला रंग का XUV-300 कार जिसका रजि० नं०-BR-24AL-9617 आते हुए दिखाई दी,


जिसे पुलिस पदाधिकारी द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो उक्त वाहन के चालक द्वारा वाहन को भगाकर भागने का प्रयास किया। जिसमें सशस्त्र बल के सहयोग से वाहन को पकड़ा। तदपश्चात पदाधिकारी के समक्ष उक्त वाहन की विधिवत तलाशी की गई तो उक्त वाहन के अंदर चालक के साथ दो महिला बैठी हुई थी, जिसे महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा नाम पता का पूछताछ किया गया तो तीनों ने अपना-अपना नाम क्रमशः 01. ज्योति कुमारी उम्र करीब 30 वर्ष पति चंदन कुमार 02. पूनम कुमारी उम्र करीब 34 वर्ष पति परमानन्द सोनी एवं चालक 03. चंदन कुमार उम्र करीब 32 वर्ष पिता गोपाल प्रसाद तीनों सा० नवरतन बाजार सासाराम, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास बताया। तत्पश्चात पुलिस अधिकारी द्वारा लिये गये तीनों व्यक्तियों की विधिवत तलाशी की गई तो चालक चंदन कुमार के सीट के बगल में रखे झोला से कुल-48,50,000/- रू० (अड़तालीस लाख पचास हजार रूपया), पूनम देवी के बगल में छुपाकर रखे कुल-09,00,000/- रू० (नौ लाख रूपया) एवं ज्योति कुमारी के बगल में छुपाकर रखे कुल-09,00,000/- रू० (नौ लाख रूपया) इस प्रकार तीनों व्यक्तियों के पास से कुल-66,50,000/- रू० (छियासठ लाख पचास हजार रूपया) कैश बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया। बरामद कैश के संदर्भ में पुलिस पदाधिकारी द्वारा वैध कागजात की मांग की गई तो पुलिस अभिरक्षा में लिये गये तीनों व्यक्तियों द्वारा इस संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। तत्पश्चात इसकी सूचना आयकर विभाग के पदाधिकारी को दिया गया एवं थानाध्यक्ष द्वारा इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई किया जा रहा है।


*> गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी :-*

01. ज्योति कुमारी उम्र करीब 30 वर्ष पति चंदन कुमार

02. पूनम कुमारी उम्र करीब 34 वर्ष पति परमानन्द सोनी

03. चंदन कुमार उम्र करीब 32 वर्ष पिता गोपाल प्रसाद तीनों सा० नवरतन बाजार सासाराम, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास


*> बरामद सामग्री की विवरणी:-*

01. कुल-66,50,000/- रू० (छियासठ लाख पचास हजार रूपया) कैश

02. काला रंग का XUV-300 कार जिसका रजि० नं०-BR-24AL-9617

03. दो मोबाईल


*> छापामारी दल में शामिल सदस्यों का नाम:-*

01. पु०नि० रितेश कुमार, थानाध्यक्ष शिवसागर

02. पु०अ०नि० संतोष कुमार,

03. पु०अ०नि० विनोद कुमार यादव

04. पु०अ०नि० जय भारती

05. पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार

06. शिवसागर थाना रिजर्व गार्ड

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...