संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी जनपद के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन (खुलासा) कर लिया है। पुलिस ने इस कांड में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक (किशोर) को निरुद्ध किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी गया कंप्यूटर और डेस्कटॉप भी सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है।
क्या था मामला-
डेल्हा थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गत 29 अक्टूबर 2026 को गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम के रसोई घर का शटर तोड़े जाने का मामला सामने आया था। चोरों ने अंदर रखे सीसीटीवी का डेस्कटॉप, कंप्यूटर, बिलिंग कंप्यूटर, ड्रावर में रखे 4,200 रुपये नगद और कुछ बर्तन चोरी कर लिए थे। इस संबंध में 04 नवंबर 2026 को डेल्हा थाना कांड संख्या-328/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
विशेष टीम का गठन और त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), गयाजी के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक नगर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें डेल्हा थानाध्यक्ष सहित तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था।
विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा गांधी मोड़ के पास से एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि इस चोरी में आकाश कुमार उर्फ छोटू भी शामिल है। दोनों ने मिलकर चोरी का सारा सामान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के हेड मानपुर स्थित एक कबाड़ी दुकानदार चंदन कुमार के पास मात्र 4,000 रुपये में बेच दिया था।

Post a Comment