⚡ ब्रेकिंग News

फंदे से लटका मिला 30 वर्षीय विवाहिता का शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया.



महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव के टोला भरवलिया में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 30 वर्षीय विवाहिता पुनीता देवी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पुनीता देवी पत्नी मनोज पाठक का शव बुधवार रात घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोल्हुई पुलिस जोगियाबारी चौकी प्रभारी पंकज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

 *दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया* 

इस घटना ने सबसे बड़ा सवाल उन दो मासूम बच्चों के भविष्य पर खड़ा कर दिया है, जिन्होंने अचानक अपनी मां को खो दिया। घर में हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 प्रभारी महराजगंज 

    कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...