झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को अर्नब तूफान के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही क्षेत्र में लगातार रिमझिम बारिश होती रही, जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। लोग घरों में दुबके हुए हैं। बारिश के चलते लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर रहे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी।गौरतलब है कि गुरुवार को करवा चौथ का व्रत होने के कारण कांडी बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक चहल-पहल रहने की उम्मीद थी। इस दिन महिलाएं व्रत से जुड़ी पूजा सामग्री, शृंगार के सामान और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचती हैं। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण बाजार में अपेक्षित रौनक देखने को नहीं मिली और बाजार में सन्नाटा छाया रहा। दुकानदार भी ग्राहकों की कमी के चलते प्रभावित नजर आए।लगातार हो रही बारिश का असर क्षेत्र के किसानों पर भी देखने को मिल रहा है। खेती-किसानी पर निर्भर किसानों के लिए मौसम का अचानक बदलना चिंता का विषय बन गया है। खेतों में लगी धान सहित अन्य फसलों पर बारिश का क्या असर पड़ेगा, इसे लेकर किसान चिंतित हैं। जहां कुछ किसानों को खेती के लिए बारिश से लाभ मिलने की उम्मीद है, वहीं अधिक बारिश होने पर खेतों में जलजमाव और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बनी हुई है। इन दिनों खेतों में दलहनी और तेलहनी फसलों की बोआई शुरू है इस लगातार बारिश से बीज सड़ने की आशंका है।वहीं आलू की फसल भी इस वारिश से प्रभावित हो सकता है।
किसानों का कहना है कि खेती पूरी तरह मौसम पर निर्भर करती है। ऐसे में लगातार बारिश और मौसम में बदलाव से कृषि कार्य प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, फसलों पर वास्तविक असर बारिश की मात्रा, खेतों की स्थिति और फसलों की अवस्था पर निर्भर करेगा।
कुल मिलाकर, गुरुवार को कांडी प्रखंड क्षेत्र में बारिश के कारण बाजार की रौनक फीकी पड़ गई और आम जनजीवन के साथ साथ खेती किसानी को लेकर भी लोगों की निगाहें मौसम पर टिकी रही।

Post a Comment