⚡ ब्रेकिंग News

शादी से मुकरने पर पहुंचा सलाखों के पीछे, पुलिस ने दबोचा; न्यायालय ने भेजा जेल.



महराजगंज। शादी का सपना दिखाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने के आरोप में बृजमनगंज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार की रात फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर बनकटी मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्र के मुताबिक, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राज विश्वकर्मा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पीड़िता और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

शुक्रवार की रात पुलिस टीम ने फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग स्थित बनकटी मोड़ के पास आरोपी राज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक आलोक यादव, कांस्टेबल अभय नारायण राय और विकास पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

       प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...