रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट,,
करगहर /रोहतास :- करगहर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के बल पर गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द किया है।
बताया जाता है कि *करगहर थाना सनहा संख्या 293/26, दिनांक 09/05/26* में एक व्यक्ति द्वारा अपना मोबाइल गुम होने की सूचना दर्ज कराई गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोबाइल की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किया। अंततः पुलिस को सफलता मिली और गुम मोबाइल को बरामद कर लिया गया।
जांच-पड़ताल एवं सत्यापन के बाद उक्त मोबाइल को उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया गया। अपना मोबाइल वापस पाकर धारक काफी खुश नजर आया और उसने करगहर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment