झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच:- गढ़वा जिले के कांडी-थाना गेट के नजदीक शनिवार को मोटरसाइकिल व साइकिल की आमने सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए।दोनों घायलों का इलाज कांडी अस्पताल में किया गया। सड़की गाँव निवासी 60 वर्षीय अजय लाल जो साइकिल से जा रहे थे व मोटरसाइकिल सवार जिस पर दो लोग सवार थे जिसमें बतो गांव निवासी 18 वर्षीया आरती कुमारी इस दुर्घटना में घायल हो गए।दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया जहाँ पर डॉ विनोद कुमार सिंह ने दोनों का इलाज किए।साइकिल सवार अजय लाल को माथे पर गम्भीर चोट लगी है।मोटरसाइकिल सवार घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाकर कहीं चला गया।घटना की सूचना परिजनों को मिली तो अस्पताल आकर इलाज कराते देखे गए।

Post a Comment