मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को संज्ञा समिति के सह संयोजक सह समर्पित पदाधिकारी हरी पाठक के दानी बिगहा स्थित सेवियर पब्लिक स्कूल के सभागार में संज्ञा समिति गयाधाम जिला इकाई औरंगाबाद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने तथा संचालन जिला सचिव विनय कुमार मिश्र ने किया। बैठक में आगामी 20 सितंबर 2026 को गयाजी में आयोजित महिला प्रकोष्ठ गठन समारोह में औरंगाबाद जिले से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ का गठन संज्ञा परिवार की एकजुटता को मजबूत करने तथा महिला शक्ति को संगठन में प्रभावी सहभागिता एवं सशक्त भूमिका प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में संज्ञा समिति के वरीय पदाधिकारी धनंजय जयपुरी,संयोजक अजीत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उज्ज्वल रंजन पाठक,उपाध्यक्ष दुर्गेश भारद्वाज,कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, जिला कार्यालय प्रभारी पंडित रौशन मिश्रा,जिला कार्यकारिणी सदस्य आचार्य विशाल मिश्रा, शुभम पांडेय,संजय कुमार मिश्रा,मीडिया हेड राज पाठक सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संज्ञा परिवार—एकजुटता, संगठन और महिला सशक्तिकरण की ओर एक और सार्थक पहल।

Post a Comment