झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11: काराकाट बिहार के सांसद राजाराम सिंह ने सोमवार को कांडी प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पहले कांडी बाजार स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं अमर शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सांसद ने राजाराम सिंह ने समाज द्वारा कांडी में निर्माणाधीन प्रियदर्शी सम्राट अशोक भवन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को संविधान का पालन करना चाहिए। समाज में सभी लोगों को जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर इंसानियत एवं मानवता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी वाद -विवाद को बढ़ावा देने के बजाय समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता है। धर्म के नाम पर लोगों को एक-दूसरे से बांटने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए।
सांसद ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि केतार प्रखंड के कधवन गांव में प्रस्तावित डैम के स्थल का निरीक्षण करने के लिए वे क्षेत्र में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई और जल संसाधन से संबंधित योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा तथा किसानों को भी काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने इंद्रपुरी के समीप सोन नदी के पानी से बिजली उत्पादन की प्रस्तावित योजना का भी उल्लेख किया। सांसद के अनुसार, सोन नदी के पानी के उपयोग से करीब 350 मेगावाट बिजली उत्पादन की योजना पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड और बिहार के बीच पानी के उपयोग को लेकर समझौता हो जाने से दोनों राज्यों के सैकड़ों लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। जल संसाधनों के बेहतर उपयोग से सिंचाई, बिजली उत्पादन और क्षेत्र के विकास को गति मिल सकती है।
सांसद के कांडी पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी लोगों ने सांसद से चर्चा की। सांसद ने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को संबंधित स्तर पर उठाकर आवश्यक पहल करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर कालीचरण मेहता, सुषमा मेहता, पूर्व विधायक अजीत सिंह,, महानंद सिंह, रामप्यारे मेहता, लक्ष्मण मेहता, पूर्व मुखिया दामोदर मेहता, डॉ शशि कुमार मेहता, नंदू मेहता सहित बड़ी संख्या में

Post a Comment