रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट.
डेहरी ऑन सोना /रोहतास :- दिनांक 15/09/26 कि रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डेहरी नगर थानाक्षेत्र के स्टेशन रोड में स्थित अनीस होटल में होटल संचालक के मिलीभगत सेअवैध देह व्यापर हो रहा है । इस सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी 1 तथा डेहरी नगर थाना कि पुलिस को शामिल किया गया । गठित टीम में द्वारा अनीस होटल में छापामारी की गई तो होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में एक व्यक्ति तथा चार महिलाएं पकड़ी गई इसके साथ होटल के प्रबंधक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। इनलोगों के पास से कई यौन गतिविधि में उपयोग किए जाने वाले वस्तु बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि ये लोग इस होटल में होटल संचालक के मिलीभगत से देह व्यपार का धंधा कर रहे थे।


Post a Comment