थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज -बस्ती जिले के प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज श्री ज्ञानेन्द्र कुमार राय थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती द्वारा थाना वाल्टरगंज पर दिनांक 11.09.2026 को पंजीकृत मु0अ0स0 208/26 धारा 103(1),238(a) BNS से सम्बंधित विवेचना में प्रकाश में आये 03 नफर अभियुक्तागण को आज दिनांक 15.09.2026 को समय करीब 09.58 बजे नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे लोहरैया मोड़ बस्ती से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया । पूर्व में दिनांक 12.09.2026 को दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
*गिरफ्तार अभियुक्तागण का विवरण-*
1. रीमा पुत्री स्व0 श्रीपत निवासीगण कौडीकोल थाना कप्तानंगज जनपद बस्ती उम्र करीब 26 वर्ष ।
2. शीला पुत्री स्व0 श्रीपत निवासीगण कौडीकोल थाना कप्तानंगज जनपद बस्ती उम्र करीब 20 वर्ष ।
3. गुड़िया पुत्री जगन्नाथ चौधरी निवासी खड़ौवाखुर्द थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 23 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः-
1. दो अदद एन्ड्राइड मोबाइल
2. मृतक का दो अदद चेक बुक (केनरा बैंक व बैंक आफ बडौदा)
3. मृतक का एक अदद एटीएम कार्ड एसबीआई।
4. मृतक यशवन्त का दो अदद फोटो।
5. एक अदद मोटर साइकिल पैशन प्रो बरंग काली नम्बर UP51AN4255।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 11.09.2026 को आवेदक श्री हेमन्त कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम खड़ौवा खुर्द थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 28 वर्ष द्वारा तहरीर दिया गया कि यशवन्त कुमार उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश निवासी उपरोक्त उ0 प्र0 पुलिस आवास निगम,निर्माण इकाई गोरखपुर में संविदा पर नौकरी करता था, दिनांक 08.09.2026 को प्रतिदिन की भांति अपनी मोटर साइकिल UP51BW6513 से ड्यूटी से मामा के लड़के अंकित कुमार के साथ गया था, ड्यूटी से वापस अंकित कुमार के साथ शाम करीब 07.30 बजे नगर बाजार आ गया था ,अंकित कुमार नगर बाजार से अपनी मोटर साइकिल से अपने घर चला गया तथा आवेदक का भाई यशवन्त घर पर वापस नहीं पंहुचा। दिनांक 09.09.2026 को आवेदक के भाई की मोटर साइकिल थाना क्षेत्र दुबौलिया बैरागल के किनारे पड़ा मिला तथा आवेदक के भाई का शव थाना क्षेत्र वाल्टरगंज में धमौरा के पास सड़क के किनारे पड़ा,जिसकी सूचना मिलने पर आवेदक के बाबा देवनरायन द्वारा पोस्टमार्टम हाउस पर शव की पहचान की गई तथा आवेदक के भाई की अज्ञात लोगो द्वारा हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए वाल्टरगंज क्षेत्र में सड़क के किनारे शव को फेक देने के सम्बन्ध में दिया गया था जिसके आधार पर दिनांक 11.09.2026 को थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 208/26 धारा 103(1),238(a) BNS एक्ट बनाम 1.अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना के दौरान प्रकाश में आये दो अभियुकों को दिनांक 12.09.2026 को गिरफ्तारी की गई थी शेष तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी आज दिनांक 15.09.2026 को किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक वाल्टरगंज श्री ज्ञानेन्द्र कुमार राय जनपद बस्ती।
2. प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 टीम श्री विकास यादव जनपद बस्ती।
3. प्रभारी सर्विलांस टीम श्री शेषनाथ यादव जनपद बस्ती।
4. उ0 नि0 श्री उपेन्द्र शर्मा, उ0नि0 श्रीराम पाल थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
5. हे0का0 रमेश यादव,हे0का0 पवन तिवारी, हे0का0 मृत्युन्जय कुशवाहा ,हे0 का0 इरशाद खान, का0 चन्दन भारती , का0 विजय कुमार एस0ओ0जी0 टीम जनपद बस्ती।
6. हे0का0 देवेश यादव, का0 सन्तोष यादव सर्विलांस सेल जनपद बस्ती।
7. हे0का0 मिथुन कन्नौजिया, हे0 का0 अंगद कुमार गुप्ता, का0 सत्येन्द्र कुमार कुशवाहा, का0 शैलेन्द्र यादव, रि0का0 शुभम यादव, रि0का0 मृदुल वर्मा, रि0म0का0 श्रेया सिंह, रि0म0का0 प्रांजलि सिंह, रि0म0का0 दीपा विश्वकर्मा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती.

Post a Comment