⚡ ब्रेकिंग News

ऑपरेशन विलेप के तहत गयाजी जंक्शन पर दून एक्सप्रेस से 45 जीवित कछुए बरामद, वन विभाग को सौंपे गए।

 





संपादक ​डॉ. मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत गयाजी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों को 'ऑपरेशन विलेप' के तहत बड़ी सफलता हासिल हुई है। आरपीएफ, सीआईबी, सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन में चेकिंग के दौरान 45 जीवित कछुए बरामद किए हैं।

​घटना 15 सितंबर 2026 की रात लगभग 08:50 बजे की है। प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर आई ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13010 डाउन) की चेकिंग के दौरान स्लीपर कोच S-08 के शौचालय के बाहर लावारिस अवस्था में रखे 02 झोलों और 01 पिट्ठू बैग पर टीम की नजर पड़ी। तलाशी लेने पर उनमें से 45 जीवित कछुए बरामद हुए।


​बरामद कछुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के तहत उच्चतम कानूनी संरक्षण प्राप्त श्रेणी में आते हैं। सुरक्षा बलों ने कछुओं को तुरंत अपने संरक्षण में लेकर आरपीएफ पोस्ट (गया) पहुंचाया। इसके बाद 16 सितंबर 2026 को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बरामद कछुओं को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग गया के अधिकृत प्रतिनिधि (वनरक्षी) वशिष्ठ कुमार को सुपुर्द कर दिया गया।

​इस सफल कार्रवाई में आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, निरीक्षक चंदन कुमार और थानाध्यक्ष शिवकुमार के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक रणधीर कुमार सहित आरपीएफ, अपराध आसूचना शाखा (CIB), सीपीडीएस और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम शामिल थी।

​मुख्य बिंदु:

​ट्रेन:- गाड़ी संख्या 13010 डाउन (ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस)

​स्थान:- गया जंक्शन, प्लेटफॉर्म संख्या 03 (कोच S-08)

​बरामदगी:- 45 जीवित कछुए (02 झोले व 01 पिट्ठू बैग से लावारिस स्थिति में)

​कार्रवाई:- सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट लाकर विधिक प्रक्रिया के तहत वन विभाग, गयाजी को सौंपे गए.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...