⚡ ब्रेकिंग News

जिला उपभोक्ता अदालत ने कराया समझौता.

 




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 15(09/2026 जिला उपभोक्ता अदालत के सदस्य बद्रीनारायण सिंह ने बताया कि जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अधिवक्ता अमरेश कुमार शर्मा द्वारा दर्ज मुकदमा संख्या 132/25 में विपक्षी मनोज कुमार के बर्तन घर पुरानी जीटी रोड के बीच सुलह से वाद निष्पादन कराया। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि अधिवक्ता ने बर्तन घर से फल के जुस निकालने वाला मशीन खरीदी थी। जो ढंग से कार्य न करने पर दुसरे दिन ही वापस करने गये, तो विपक्षी ने वापसी से इंकार किया। तब अधिवक्ता ने साथी अधिवक्ता से 27/06/25 को वकालतन नोटिस भेजा, परंतु समझौता न होने पर न्याय के लिए 06/08/25 को जिला उपभोक्ता अदालत में वाद दर्ज कराई। जिसमें दोनों पक्षों के बहस सुनने के पश्चात न्यायालय ने 1100 रू में समझौता कराया और वाद समाप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...