⚡ ब्रेकिंग News

शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा का किया गया आयोजन, आखिर कहां? पढ़ें खबर विस्तार से.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का आयोजन प्रखण्ड के पाँच  केन्द्रों पर किया गया। इस परीक्षा में कुल 338 बच्चे भाग लिए।वर्ग 5 से 12 तक के बच्चे परीक्षा लिखे।गायत्री परिवार के प्रखण्ड समन्वयक विजय सोनी ने बताया कि जमा दो उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर 50, जोवियल पब्लिक स्कूल में 143 ,जमा दो उच्च विद्यालय गरदाहा में 60 ,मध्य विद्यालय गोसांग में 40 और मवि खरौंधा परीक्षा केंद्र पर 45 बच्चों ने  भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भाग लिए।प्रखण्ड समन्वयक विजय सोनी ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति ,नैतिक मूल्यों ,राष्ट्रप्रेम ,सदाचार , अनुशासन और आदर्श जीवन दृष्टि का विकास करना  तथा उन्हें संस्कारित ,जागरूक और उत्तरदायी नागरिक बनाना है।प्रखण्ड समन्वयक ने बताया कि इस बार प्रखण्ड में पहला आयोजन था अगली बार से और व्यापक रूप से ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।परीक्षा को सफल बनाने में राम रेखा प्रजापति, महिला मंडल प्रखण्ड अध्यक्ष शशिबाला देवी ,शिक्षक संदीप कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...