⚡ ब्रेकिंग News

मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर पुलिस का शिकंजा, कई वाहन की सीज.



महराजगंज। यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहनों में लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ पुलिस ने जिलेभर में सघन अभियान चलाया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की जांच की।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 1641 वाहनों की जांच की। नियम विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर 60 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 20 वाहनों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालकों के वाहनों से मौके पर ही नियम विरुद्ध लगाए गए साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न हटवाए गए।

पुलिस की इस कार्रवाई से मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही उपकरण लगाने की हिदायत दी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

       प्रभारी महराजगंज 

           कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...