रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट.
बिक्रमगंज, रोहतास :-सासाराम रोड स्थित बहादुर पेट्रोल पंप के पीछे लगा मोबाइल टावर इन दिनों नशेड़ियों का सुरक्षित अड्डा बन चुका है। आलम यह है कि कंपनी के फील्ड कर्मियों को रोजाना टावर पर मेंटेनेंस के लिए जाने से पहले वहां पड़ी नशे की सुइयां (ड्रग्स सिरिंज और निडिल) अपने हाथों से साफ करनी पड़ती हैं।
रोजाना मिलती हैं दर्जनों सिरिंज...
टावर पर कार्यरत कर्मी ने चंद्र भूषण सिंह बताते है की हम रोज सुबह टावर पर जाते हैं तो सीढ़ियों और टावर के नीचे 10-15 इस्तेमाल की हुई सिरिंज पड़ी मिलती हैं। हमें डर लगता है कि कहीं इन्फेक्शन न हो जाए, लेकिन मजबूरी में साफ करना पड़ता है।"
स्थानीय लोगों के अनुसार सूबह ढलते ही युवक टावर परिसर में घुस जाते हैं और खुलेआम नशा करते हैं। मना करने पर वे कर्मियों को ही धमकाते हैं और गाली-गलौज करते हैं।
*पुलिस गश्ती की मांग*
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इस अड्डेबाजी से पूरे इलाके में दहशत है। महिलाओं और बच्चों का उस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बिक्रमगंज थाना प्रशासन से मांग की है कि शाम के समय वहां नियमित पुलिस गश्ती लगाई जाए.

Post a Comment