रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट.
सासाराम/रोहतास:-UGC द्वारा लाए गए नए इक्विटी रेगुलेशन 2026 के विरोध में रविवार को सासाराम में सवर्ण समाज के युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा।दोपहर करीब 12 बजे पोस्ट ऑफिस चौक पर सैकड़ों युवा जुटे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने कहा कि यह नियम सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल देगा।
चौक से शुरू हुआ आक्रोश मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कचहरी चौक तक गया। पूरे मार्च के दौरान "UGC Roll Back करो" के नारों से शहर गूंज उठा।छात्र नेता ने क्या कहा ?"हम समानता चाहते हैं, भेदभाव नहीं। सरकार एक वर्ग को खुश करने के लिए दूसरे वर्ग का गला घोंट रही है। जब तक ये काला कानून वापस नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।.

Post a Comment