महराजगंज। घुघली ब्लॉक क्षेत्र के बारीगांव स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में प्रस्तावित रामलीला मेला आयोजन को लेकर रविवार को मेला समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास सिंह ने की। बैठक में मेले को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मेला आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। निगम सिंह को मेला प्रबंधक, मोनू चौधरी को उप प्रबंधक तथा चंदन सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं वीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी को खेल प्रभारी बनाया गया। शिवेंद्र सिंह को मेला व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा शैलेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, रामनिवास सिंह, छोटेलाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश सिंह और राजकेश सिंह सहित अन्य सदस्यों को आयोजन में विशेष सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
बैठक में सदस्यों ने रामलीला मेला को आपसी सहयोग और सहभागिता से सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही आयोजन की तैयारियों को तेज करने तथा सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर पत्रकार मनोहर सिंह, पत्रकार विकास सिंह, सूरज यादव, बृजेश यादव, विनय यादव, प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व प्रधान विद्या सिंह, उमेश यादव, श्यामू शर्मा, कमलेश साहनी, दीपक कृष्ण त्रिपाठी, अंगद यादव, छोटेलाल सिंह, अमन मिश्रा, अमित सिंह, अंशु मिश्रा, शिवम उपाध्याय सहित समिति के अन्य सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.

Post a Comment