देव से मो अरशद का रिपोर्ट.
औरंगाबाद:- जिले के देव नगर पंचायत क्षेत्र के भवानीपुर मोड़ के पास साइकिल सवार निजी विद्यालय के शिक्षक हाईवा की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई मृतक की पहचान देव ब्लॉक निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई है घटना के बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक सिंह रोज की तरह सुबह साइकिल से अपने निजी विद्यालय पढ़ाने जा रहे थे इसी दौरान भवानीपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार हाईवे की चपेट में आ गए हादसा इतना जोरदार था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद हाईवे चालक वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर हाईवे को पकड़ लिया और उसे देव थाना पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है शिक्षक की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर देव औरंगाबाद मुख मार्ग को जाम कर दिया प्रदर्शन कर रहे लोग मौके पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने और पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर मिलने वाले मुआवजे का लाभ दिलाने की मांग पर अड़े रहे पटना की जानकारी मिलने के बाद देव के थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण वरीय पदाधिकारी को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग को लेकर अपनी मांग पर कायम रहे इधर अशोक सिंह के मौत की खबर सुनकर परिजनों को रो रो कर बूरा हाल है.

Post a Comment