⚡ ब्रेकिंग News

चेनारी पुलिस की सराहनीय पहल, गुम हुआ मोबाइल बरामद कर लौटाया.



रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट,,


रोहतास/चेनारी:* चेनारी थाना पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, *चेनारी थाना सनहा संख्या-348/26, दिनांक-09/09/26* में एक व्यक्ति के द्वारा अपना मोबाइल गुम होने की सूचना दर्ज कराई गई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस के अथक प्रयास के बाद गुम हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया। जिसके बाद सत्यापन कर मोबाइल को उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर धारक ने चेनारी थाना पुलिस को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अपना मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाना में सनहा दर्ज कराएं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...