रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट,,
*सासाराम/रोहतास:* आज दिनांक 19.09.2026 को पुलिस अधीक्षक, रोहतास द्वारा अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर जन-सुनवाई की गई।
इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 30 परिवादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी परिवादियों की समस्याओं को बारी-बारी से गंभीरतापूर्वक सुना।
एसपी महोदय ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, वहीं शेष शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु संबंधित थानाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी परिवादों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी सहित अन्य मामले प्रमुख रूप से आए थे।

Post a Comment