रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट,,
रोहतास/नौहट्टा:रोहतास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक बड़े मामले का उद्भेदन किया है। पुलिस ने कानपुर निवासी अपहृत व्यक्ति को कैमूर जिले से सकुशल बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 18.09.2026 को शाम 15:50 बजे नौहट्टा थाना के सरकारी मोबाइल पर सूचना मिली कि कानपुर निवासी 50 वर्षीय विवेक अवस्थी, पिता स्वर्गीय भगवान दास अवस्थी, जो गुजरात में लेबर सुपरवाइजरी का काम करते हैं और रोहतास में मजदूर लेने आए थे, उनका और एक अन्य स्थानीय व्यक्ति जो उन्हें मजदूर उपलब्ध कराने वाला था, दोनों का अपहरण कर लिया गया है।
सूचक ने व्हाट्सएप पर जंगल में दोनों व्यक्तियों के हाथ-पैर बंधे हुए की एक फोटो भी पुलिस को भेजी थी। साथ ही बताया कि विजय उरांव के नंबर से फोन कर धमकी दी जा रही थी कि पैसा नहीं दोगे तो गोली मार देंगे, नहीं तो काट कर फेंक देंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देश पर अंचल निरीक्षक, अमझोर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में नौहट्टा थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार, एसआई रविन्द्र कुमार, एसआई राकेश कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए *ग्राम-गुल्लू, थाना-लोहरा, जिला-कैमूर* से अपहृत विवेक अवस्थी को सकुशल बरामद कर लिया तथा इस कांड में संलिप्त अभियुक्त *विजय उरांव* को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में नौहट्टा थाना कांड संख्या-246/26, दिनांक 19.09.26, धारा 140(2)/140(3) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार अभियुक्त विजय उरांव पहले विवेक अवस्थी के साथ काम कर चुका है। विजय के बुलाने पर ही विवेक नौहट्टा आए थे, जिसके बाद विजय और उसके दो अन्य साथियों ने साजिश के तहत अपहरण कर परिजनों से फिरौती की मांग की थी।
फरार अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Post a Comment