⚡ ब्रेकिंग News

कांडी मुख्य बाजार में जाम की समस्या से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार मौन.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार के मेन रोड में लगातार जाम की समस्या से ग्रामीण एवं राहगीर परेशान हैं। बुधवार को करीब 3 बजे से मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं जाम की समस्या को लेकर जिम्मेदार पदाधिकारी मौन बने हुए हैं।


आपको बता दें कि कांडी मुख्य बाजार में डुमरसोता की ओर से आने वाले टेंपो चालकों द्वारा भास्कर मेडिकल के सामने सड़क पर ही टेंपो खड़ा कर दिया जाता है। इसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बाजार में पहले से ही वाहनों एवं राहगीरों की आवाजाही अधिक रहती है, ऐसे में सड़क पर टेंपो खड़ा किए जाने से समस्या और गंभीर हो जाती है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार टेंपो चालकों को हिदायत दी गई है कि जगदेव चौक से उतर दिशा में ही टेंपो खड़ा करना है, ताकि मुख्य सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न न हो। इसके बावजूद कुछ टेंपो चालक भास्कर मेडिकल के सामने ही टेंपो खड़ा कर देते हैं, जिससे मुख्य सड़क जाम में तब्दील हो जाती है।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क पर गलत तरीके से टेंपो खड़ा करने वालों पर कार्रवाई की जाती, तो इस प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होती। लेकिन संबंधित पदाधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जाम के कारण आम लोगों, दुकानदारों एवं राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित पदाधिकारियों से मांग की है कि कांडी मुख्य बाजार में जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए टेंपो खड़ा करने के लिए निर्धारित स्थान का सख्ती से पालन कर.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...