झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय सहित सभी भागों में सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना को लेकर बाजार में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को फूल-मालाओं एवं अन्य सजावटी सामग्री से सजाकर रखा है।वहीं भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर छोटी-बड़ी गाड़ियों के मालिक एवं चालक भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। लोग अपने वाहनों के लिए भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर, फूल-माला सहित अन्य पूजा सामग्री की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।कांडी मुख्य बाजार में पूजा को लेकर तरह-तरह की मालाएं, भगवान विश्वकर्मा की तस्वीरें, मिठाइयां एवं पूजा-पाठ से संबंधित अन्य सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं। लोग अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी करने में व्यस्त हैं। पूजा को लेकर बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी हुई है।विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर वाहन, मशीनरी, औजार एवं विभिन्न प्रकार के तकनीकी उपकरणों से जुड़े लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं कार्यों में सफलता की कामना करते हैं। पूजा पंडालों में भगवान की प्रतिमा स्थापित करने के लिए लोग आज हीं मूर्तिकार के यहां से प्रतिमा लेकर जा रहे हैं ताकि पूरी रात साज सज्जा को अंतिम रूप दिया जा सके।

Post a Comment