रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट.
काराकाट :-प्रखंड के थाना कारकाट गोडारी के अंतर्गत ग्राम करमा पंचायत गम्हरिया में किसान पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। यहां एक हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे खेत मे काम कर रहे हजारों किसान बूंद-बूंद पानी के लिए तरस जाते हैं।
यह हैंडपंप करमा से नान्हो जाने वाले रास्ते मे ही पड़ता है एक किलोमीटर की दूरी से खेत मे काम कर रहे किसान पानी पिने के लिए जाते है जानकारी के अनुसार, इसे जिला से निकले मरमती दल के द्वारा ग्रामीण किसान से बोला गया की इसका ओपन धस गया है ऐसे मरमती नही किया जा सकता है
ग्रामीण किसान रंजीत कुमार सिंह (चूल बुल सिंह )ने इस समस्या के बारे में कई बार बिक्रमगंज अधिकारियों के पास गए वहा मौजूद कर्मचारी बोल रहे थे की नया हैंडपंप नही है उनकी शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है और किसी भी कर्मचारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया है।
हैंडपंप के खराब होने और अधिकारियों की उदासीनता के कारण किसानों में भारी रोष है। वे पीने के पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment