⚡ ब्रेकिंग News

छात्र-छात्राओं के साथ क्या किये विशिष्ट शिक्षक, जिन्हे कलेक्टर ने किया निलंबित.

 





मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।




औरंगाबाद। आज 16/09/2026 जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार विद्यालय में छात्र-छात्राओं से अनुचित व्यवहार से संबंधित प्राप्त शिकायत के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी  द्वारा कार्रवाई की गई है।प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी गोह के पत्र के माध्यम से सूचित किया गया कि ग्रामीण जनता, ग्राम पंचायत हसामपुर के मुखिया एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित शिकायत पत्र प्राप्त हुआ था। शिकायत पत्र में मध्य विद्यालय बख्तियापुर गोह में पदस्थापित विशिष्ट शिक्षक  अमित कुमार आनंद द्वारा विद्यालय अवधि में छात्र-छात्राओं से पैर दबवाए जाने के संबंध में शिकायत की गई थी।


प्राप्त शिकायत के आलोक में दिनांक 15.09.2026 को विद्यालय का स्थलीय जाँच किया गया। जाँच के क्रम में अमित कुमार आनंद द्वारा लगाए गए आरोपों को स्वीकार किया गया। जाँच के उपरांत उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

प्राप्त जाँच प्रतिवेदन एवं अभिलेखों की समीक्षा के उपरांत अमित कुमार आनंद के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए। इसके आलोक में जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अमित कुमार आनंद, विशिष्ट शिक्षक, मध्य विद्यालय बख्तियापुर गोह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक/विभागीय कार्यवाही के अधीन किया गया है।अमित कुमार आनंद के विरुद्ध गठित आरोपों की जाँच हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (लेखा एवं योजना) औरंगाबाद को संचालन पदाधिकारी तथा प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी गोह को उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में प्राधिकृत किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान  अमित कुमार आनंद, विशिष्ट शिक्षक का मुख्यालय प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी हसपुरा का कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें संबंधित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्राप्त अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।


जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, गरिमा एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार जाँच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...