⚡ ब्रेकिंग News

विश्वकर्मा पूजन के साथ गूंजा शस्त्र पूजन का जयघोष.




महराजगंज। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर बुधवार, 17 सितंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज की परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा का पूजन एवं हवन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से शस्त्र पूजन भी किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) ने विधिवत हवन-पूजन कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने शस्त्र पूजन संपन्न किया। पूजन के दौरान परिवहन शाखा में मौजूद पुलिस वाहनों एवं शासकीय उपकरणों की भी पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस संसाधनों के सुरक्षित और सुचारू संचालन की कामना की।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी निचलौल, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी परिवहन शाखा समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक पूजन में सहभागिता की।

       प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...