संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH न्यूज़ 11 GROUP:-गयाजी मगध क्षेत्र में अत्याधुनिक हृदय उपचार के क्षेत्र में शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में वार्ड संख्या 7 के 50 वर्षीय वार्ड पार्षद चुन्नू खान जी का अत्याधुनिक लीडलेस पेसमेकर (Leadless Pacemaker) सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया।
गया में यह 'लीडलेस पेसमेकर इंप्लांटेशन' का तीसरा मामला है। विशेष बात यह है कि शहर में अब तक हुए तीनों सफल इंप्लांटेशन डॉ. अमन सिन्हा एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा किए गए हैं।
बार-बार बेहोशी के बाद हुआ गंभीर 'कंप्लीट हार्ट ब्लॉक' का निदान....
चुन्नू खान पिछले कुछ समय से बार-बार बेहोश होने (सिंकोप/Syncope) की समस्या से परेशान थे। पूर्व में न्यूरोलॉजिकल परामर्श लेने के बाद जब उनकी स्थिति गंभीर हुई, तो उन्हें शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। विस्तृत कार्डियक जांच के बाद पाया गया कि वे कंप्लीट हार्ट ब्लॉक (Complete Heart Block) से पीड़ित हैं।
कंप्लीट हार्ट ब्लॉक में हृदय की विद्युत प्रणाली बाधित हो जाती है, जिससे धड़कन खतरनाक स्तर तक धीमी हो जाती है और जानलेवा स्थिति बन सकती है। परिजनों से परामर्श के बाद लीडलेस पेसमेकर तकनीक अपनाने का निर्णय लिया गया।
क्या है लीडलेस पेसमेकर तकनीक और इसके फायदे?
पारंपरिक पेसमेकर की तुलना में यह एक बेहद आधुनिक और जटिल कार्डियक प्रोसीजर है, जो देश के चुनिंदा सेंटरों में ही उपलब्ध है।
बिना चीरे और टांके का इलाज:- इसमें छाती पर कट लगाकर पेसमेकर पॉकेट बनाने या हृदय तक जाने वाले तार (leads) की जरूरत नहीं होती।
नस के रास्ते प्रत्यारोपण: एक विशेष कैथेटर (Catheter) के माध्यम से जांघ की नस (Femoral Vein) के जरिए पेसमेकर को सीधे दिल के अंदर स्थापित किया जाता है।
त्वरित रिकवरी: पारंपरिक पेसमेकर की तुलना में इसमें मरीज के हाथ और कंधे की गतिविधियों पर कोई कड़ा प्रतिबंध नहीं रहता और संक्रमण का खतरा भी बहुत कम होता है।
बिहार का दूसरा ऐसा अस्पताल..
शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल बिहार के उन गिने-चुने अस्पतालों में शामिल है जहां यह अत्याधुनिक सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह बिहार का दूसरा अस्पताल है।
मेयर और डिप्टी मेयर ने जाना हाल-चाल...
सफल प्रक्रिया के बाद मरीज की स्थिति पूर्णतः स्थिर है। इस अवसर पर गया के मेयर श्री गणेश पासवान एवं डिप्टी मेयर श्री मोहन श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर श्री चुन्नू खान के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. (कैप्टन) एस. के. सिन्हा ने जनप्रतिनिधियों को मरीज की स्थिति, कंप्लीट हार्ट ब्लॉक और इस अत्याधुनिक तकनीक की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
डॉ. अमन सिन्हा ने टीमवर्क को दिया श्रेय...
डॉ. अमन सिन्हा ने इस सफलता के लिए पूरी कैथ लैब और सपोर्ट टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसी जटिल प्रक्रियाओं की सफलता पूरी टीम के समर्पण का परिणाम होती है। उन्होंने एबॉट मैनेजर श्रीमती फराह नाज, अस्पताल स्टाफ शादाब आलम, शोएब अख्तर, कैथ लैब तकनीशियन राहुल पासवान तथा नर्सिंग स्टाफ उज्ज्वल कुमार, छोटी एवं सनी कुमार के योगदान की विशेष सराहना की।

Post a Comment