सासाराम: शहर के लॉज और होटलों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर कुछ दिन पहले प्रकाशित खबर के बाद अब पुलिस-प्रशासन की ओर से लॉजों में छापेमारी और जांच की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन की इस सक्रियता को जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। लॉज और होटलों में नियमों के उल्लंघन तथा किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी जरूरी है।
पुलिस-प्रशासन की ओर से की जा रही इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। जरूरत है कि ऐसी जांच और निगरानी आगे भी नियमित रूप से जारी रहे, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हो सके।
जनहित में प्रशासन की सक्रियता और नियमित निगरानी जरूरी है।।

Post a Comment