⚡ ब्रेकिंग News

अभियान बसेरा के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का लाभ.





मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।




औरंगाबाद। आज दिनांक 21/09/2026 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार द्वारा जिले के पात्र *भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान बसेरा संचालित किया जा रहा है*। अभियान के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार वासभूमि उपलब्ध कराते हुए *बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र प्रदान* किया जाएगा।अभियान के तहत *अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि* का लाभ प्रदान करने को प्राथमिकता दी जा रही है। *पात्र परिवार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करें*। आवेदन जमा करने के लिए पटना स्थित राज्य मुख्यालय जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।जिला प्रशासन द्वारा जिले के पात्र भूमिहीन परिवारों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से पटना राज्य मुख्यालय की यात्रा न करें। तथा अभियान बसेरा के तहत वासभूमि से संबंधित आवेदन एवं जानकारी के लिए अपने संबंधित अंचल कार्यालय से ही संपर्क करें।

साथ ही यदि किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा पात्र परिवारों को दिग्भ्रमित कर अथवा गलत सूचना देकर जिलों से पटना राज्य मुख्यालय लाने का प्रयास किया जाता है। तो ऐसे व्यक्तियों एवं संस्थाओं को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि अभियान बसेरा के तहत सभी पात्र भूमिहीन परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए तथा कोई भी पात्र परिवार वासभूमि के अधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए जिले के सभी संबंधित अंचल कार्यालयों में आवश्यक प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...