रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट,,
रोहतास /सासाराम :-साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को रोहतास साइबर थाना ने दिलाया इंसाफ, 31,491/- रुपये सम्मान के साथ लौटाए
वाकई में जन विश्वास संकल्प हमारा को चरितार्थ कर रही है रोहतास पुलिस।
एक पीड़ित व्यक्ति जो साइबर ठगों का शिकार हो गया था, उसके खाते से 31,491 रुपये उड़ा लिए गए थे। निराश पीड़ित ने हिम्मत कर रोहतास साइबर थानेमें NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।
रोहतास पुलिस की तत्परता देखिए शिकायत मिलते ही साइबर थाना की एक्सपर्ट टीम ने टेक्निकल जांच शुरू की और ठगी की पूरी राशि को तत्काल होल्ड करवाकर पीड़ित के खाते में वापस करा दिया।
आज रोहतास साइबर थाने में पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम द्वारा पीड़ित को चेक सौंपकर राशि वापस की गई। पैसे वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। पीड़ित ने रोहतास पुलिस को दिल से धन्यवाद दिया।
यह कार्रवाई साबित करती है कि रोहतास पुलिस सिर्फ अपराधियों को पकड़ती ही नहीं, बल्कि आम जनता के पैसे की भी पूरी सुरक्षा करती है।
रोहतास पुलिस पर हमें गर्व है!निवेदन साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक, लोन ऐप और OTP से सावधान रहें। ठगी होने पर घबराएं नहीं, तुरंत 1930पर कॉल करें।

Post a Comment