⚡ ब्रेकिंग News

सारण के एसएसपी ने पुलिस केंद्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया सख्त निर्देश.

 




रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट.


छपरा,/सारण :-जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा रविवार को पुलिस केंद्र, छपरा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने सबसे पहले परेड ग्राउंड, जवानों के बैरक, भोजनालय (मेस), शस्त्रागार, वाहन शाखा एवं कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों में साफ-सफाई, पेयजल और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

जवानों को दिए दिशा-निर्देश:--

एसएसपी ने परेड में शामिल जवानों से फिटनेस और अनुशासन बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। आम जनता के साथ शालीन व्यवहार रखें और कानून-व्यवस्था को लेकर हमेशा अलर्ट रहें।

उन्होंने पुलिस केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शस्त्रों के रख-रखाव में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और समय-समय पर सभी व्यवस्थाओं की जांच होती रहनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...