⚡ ब्रेकिंग News

बिक्रमगंज एसडीएम का सख्त आदेश अनुमंडलीय अस्पताल में लापरवाही पर लगेगी लगाम.

 




रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट,,


बिक्रमगंज/रोहतास :-अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना जरूरी है। अस्पताल में तैनात प्रत्येक चिकित्सक एवं कर्मी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं और मरीजों की समस्याओं का तत्परता से समाधान सुनिश्चित करें।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल के किसी भी कर्मी द्वारा ड्यूटी में लापरवाही, कार्य में कोताही या मरीजों की सेवा में अनदेखी किए जाने की शिकायत सामने आती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित कर्मी की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जाएगी। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा अस्पताल में संचालित विभिन्न सेवाओं की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा सीधे आम लोगों से जुड़ी हुई है। ऐसे में अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना होगा। मरीजों को इलाज और आवश्यक सुविधाओं के लिए किसी तरह की परेशानी न हो, इसे प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था में सुधार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। अस्पताल में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...