⚡ ब्रेकिंग News

कलवारी में धूम धाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन.




संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती.


कलवारी, बस्ती - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वे जन्मदिन के अवसर पर महादेवा विधानसभा के पूर्व विधायक रवि सोनकर ने कलवारी मंडल के भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ विकास खंड बहादुरपुर के कौलेश्वरनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर, हवन पूजन, हनुमान चालीसा का पाठ कर, केक काटकर एवं कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कर बड़े ही धूम धाम से मनाया गया.


पूर्व विधायक रवि सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तव में आधुनिक भारत के विश्वकर्मा है। जिन्होंने अपने दूरदर्शी विजन कदे परिश्रम और मजबूत इच्छा शक्ति के बल पर देश को बुनियादी ढांचे से लेकर अंतरिक्ष और कूटनीति तक हर क्षेत्र में नई वैश्विक उच्चाइयों पर पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत आज दुनिया में एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपने विकसित भारत के संकल्प के तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। 



इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार दूबे, कलवारी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया, लल्लू गिरी, विजय प्रताप सिंह, शिव कुमार दूबे, रमेश पांडेय, पवन चौरसिया, सचिन कन्नौजिया, संतोष सिंह, सत्येंद्रनाथ पांडेय, अनिल राजभर, प्रेम लता, दिनेश चंद पांडेय, उमाशंकर ओझा, सुरेश वर्मा, गिरजेश यादव, राजेश श्रीवास्तव, सुनील अग्रहरि, रूपेश अग्रहरि, पंकज अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...