⚡ ब्रेकिंग News

कांडी प्रखंड में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों में गुरुवार को शिल्पा, निर्माण एवं तकनीकी कार्यों के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ की गई। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर चहल-पहल देखने को मिली। विशेषकर वाहन गैराज, वर्कशॉप एवं मशीनरी से जुड़े प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

कई गैराज संचालकों एवं कारीगरों द्वारा आकर्षक ढंग से पूजा पंडाल तैयार कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-पाठ कराया गया। पूजा के दौरान लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने व्यवसाय, औजारों, मशीनों एवं प्रतिष्ठानों की उन्नति तथा सुख-समृद्धि की कामना की।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लोगों ने अपने-अपने कार्यस्थलों की साफ-सफाई कर मशीनों, वाहनों, औजारों एवं अन्य उपकरणों की पूजा की। कई स्थानों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूजा को लेकर गैराज संचालकों, वाहन चालकों, मिस्त्रियों, कारीगरों एवं स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

प्रखंड के भीलमा, कांडी, सेमौरा, सुंडीपुर, खरौंधा, लमारी सहित कई गांवों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना होने से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, पूजा को लेकर कारीगरों और व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिला। देर शाम तक कई पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...