⚡ ब्रेकिंग News

पेट्रोल छिड़ककर जलाए गए आर्मी जवान की मौत, कैमूर में गुस्से में सड़क पर उतरे ग्रामीण.

 



रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट,,


रामगढ /कैमूर  जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन के बकाया पैसे को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल आर्मी जवान शत्रुघ्न यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

परिजनों के अनुसार, आर्मी जवान शत्रुघ्न यादव छुट्टी पर घर आए थे। 9 सितंबर की शाम करीब 4 बजे दीपक यादव कुछ लोगों के साथ उन्हें अपने साथ ले गया। बताया गया कि जमीन के ₹16 लाख बकाया पैसे को लेकर विवाद चल रहा था।

आरोप है कि पैसे के भुगतान को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने जवान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। करीब 7 दिनों तक इलाज चलने के बाद लखनऊ में उनकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

शत्रुघ्न यादव की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में दो बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक छोटी बेटी का जन्म घटना से महज 20 दिन पहले हुआ था। छुट्टी पर घर आए जवान की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम...

जवान की मौत की खबर के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को गुस्साए ग्रामीणों ने रामगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने मामले में थाना प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।

3 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश..

मामले में पुलिस के अनुसार चार नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी होने की बात सामने आई है।

मौके पर पहुंचे मोहनिया एसडीएम रत्न प्रियदर्शिनी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और बताया कि पीड़ित परिवार की मांगों पर विचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी की भूमिका से जुड़े सवालों को उन्होंने जांच का विषय बताते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...