⚡ ब्रेकिंग News

लालगंज पुलिस ने 25 हजार के इनामियां बदमाश को किया गिरफ्तार-पर कैसे? पढ़े खबर विस्तार से.

 




थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज पुलिस ने 25 हजार के इनामियां बदमाश को किया गिरफ्तार,बस्ती जिले के लालगंज थाना छेत्र की पुलिस 24 सितम्बर को लालगंज थाने की पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित 25 हजार के इनामिया अभियुक्त पीलीभीत जिले के सैजनिया थाना नियुरिया निवासी अजय कुमार मौर्या पुत्र स्व0 विद्याराम मौर्या को पिपरपाती मुस्तहकम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त के ऊपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया था।

आपको बता दें की अभी कितने लोग इसी पाक्सो एक्ट की शिकार हुए है जो अभी खुले में घूम रहें है।

अगर इस मामला में 25,000 हजार का इनाम न रखा गया होता तो इसे भी गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम रहती 

लालगंज पुलिस 25,000 हजार के इनाम के चलते बहादुरी दिखाते हुए गिरफ़्तारी की है। ऐसे में कितने लोग है जिला बादर घोषित होने के बाद भी खुले में घुम रहें है 

कुछ छेत्रो से जानकारी मिली है की पुलिस ही गुण्डा पालती है और बनाती भी है और पत्रकार भी पुलिस का साथ देते है सच्चाई नहीं लिखते है।

और कुछ लोग ऐसे है जो जिला बदर है 20,से 30 मुकदमा चल रहा है उसके बाद भी सीना तान कर घूम रहें है उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लालगंज पुलिस कहाँ पर है।


ऐसे लोगों का जब नाम और पता पूछा गया तो छेत्रिय लोग बताने से साफ मना कर दिए इसलिए की बोले कल से पुलिस हमारे पीछे लग जायेगी और सबूत मांगे गी तो हम क्या करेंगे जो की जाँच करना सबूत इक्क्ठा करना पुलिस का काम है। 

जब किसी गाँव में क़ोई घटना होता है गवाही क्यों नहीं क़ोई देता इसलिए की पुलिस उसी से उल्टा सीधा सवाल पूछ कर उसी के खिलाफ कार्यवाही करके मुकदमा कर देती है दूसरे का केश उसी के ऊपर ठोक देती है

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...