मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 02/08/2026 जिले के केताकी गांव निवासी डॉ. शशांकधर शेखर का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर किया गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
डॉ. शेखर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, ईश्वर की कृपा एवं कठिन परिश्रम को दिया है। वे प्रारंभ से ही मेधावी एवं अध्ययनशील छात्र रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
डॉ. शशांकधर शेखर ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से विधि स्नातक (एलएलबी) की डिग्री प्राप्त की है तथा मगध विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। वे वर्तमान में पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और गौरक्षा एवं सामाजिक कार्यों से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वे एक अच्छे समाजसेवी भी है और समाज के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं।
उनके चयन की सूचना मिलते ही परिवारजनों सहित शुभचिंतको में हर्ष का माहौल है। परिजनों ने इसे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया है। स्थानीय लोगों ने आशा व्यक्त की है कि डॉ. शेखर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

Post a Comment