संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP
गयाजी 06 अगस्त 2026 को
जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' की तैयारियों के साथ-साथ जिले में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को पारदर्शी व समयबद्ध निष्पादन के कड़े निर्देश दिए गए। हर घर तिरंगा अभियान 09 से 17 अगस्त
अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को मजबूत करना है। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों में तिरंगा रैली, सेल्फी विद तिरंगा", रंगोली, वंदे मातरम का सामूहिक गायन और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। सरकारी भवनों पर त्रिवर्णीय प्रकाश सज्जा लाइटिंग की जाएगी। झंडों की उपलब्धता और समय पर वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जनकल्याण एवं प्रशासनिक कार्य
सहयोग शिविर आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
राजस्व महाअभियान दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी एवं भू-लगान के लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निपटारा करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य एवं ऊर्जा योजनाएं
टीबी मुक्त भारत संभावित मरीजों की समय पर जांच, उपचार और पोषण सहायता में सक्रियता बरतने के निर्देश दिए गए।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने और आवेदन प्रक्रिया में उनकी मदद करने पर बल दिया गया।
खाद्य एवं आपूर्ति
राशन कार्ड: नए आवेदनों, लंबित मामलों और त्रुटि सुधार का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि कोई भी पात्र परिवार राशन के लाभ से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ लक्ष्यों को पूरा करें।

Post a Comment