⚡ ब्रेकिंग News

खाद के साथ अनिवार्य टैगिंग और कालाबाजारी पर ज़िला प्रशासन का बड़ा एक्शन 2 थोक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित छः से जवाब तलब।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी में किसानों को निर्धारित दर पर यूरिया और डीएपी  की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ज़िला प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। जनपद पदाधिकारी के कड़े निर्देशों के आलोक में ज़िला कृषि पदाधिकारी ने यूरिया व डीएपी के साथ ज़बरदस्ती अन्य उत्पाद टैगिंग बेचने और अनियमितता बरतने के आरोप में 2 थोक उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित कर दिया है, जबकि 1 विक्रेता की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा 6 विक्रेताओं और 3 बड़ी उर्वरक कंपनियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ​समीक्षा बैठक के बाद हुई त्वरित कार्रवाई ​1अगस्त 2026 को ज़िले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं और खाद कंपनियों के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई थी। प्राप्त शिकायतों और प्रतिवेदन की समीक्षा के बाद अत्यधिक मात्रा में दूसरे उत्पाद टैगिंग बेचने वाली फर्मों पर यह गाज गिरी है।

​लाइसेंस निलंबित:-

​मे० माँ मंगला ट्रेडर्स, गयाजी 

​मे० किसान सेवा केन्द्र, मानपुर

​खाद की बिक्री पर रोक

​मे० लोहानी ट्रेडर्स, वजीरगंज

​कंपनियों से जवाब तलब 

मे० हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लि०, मे० मैटिक्स फर्टिलाईज़र्स लि० एवं मे० इन्डोरामा इंडिया लि० से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इससे पूर्व मैटिक्स फर्टिलाइजर्स और ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर्स कॉर्पोरेशन पर कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को भी लिखा जा चुका है।

​6 अन्य विक्रेताओं से भी मांगा गया स्पष्टीकरण

​खाद बिक्री में अनियमितता के मामले में ज़िला प्रशासन ने 6 अन्य प्रतिष्ठानों को भी कारण बताओ नोटिस (स्पष्टीकरण) जारी किया है:

​मे० भवानी इन्टरप्राइजेज, गया

​मे० महावीर इन्टरप्राइजेज, गया

​मे० सत्यप्रकाश इन्टरप्राइजेज, बाराचट्टी

​मे० रामलखन इन्टरप्राइजेज, डोभी

​मे० कृषि केन्द्र, गुरुआ

​मे० उग्रह सिंह, गया

​ज़िले में अब तक 492 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 25 लाइसेंस रद्द

​ज़िला कृषि पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कृषि विभाग किसानों को उचित मूल्य पर पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के प्रति पूरी तरह गंभीर है। ज़िले में अब तक 492 उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा चुका है। भारी अनियमितता पाए जाने पर 2 प्रतिष्ठानों पर FIR दर्ज कराई गई है, जबकि 25 दुकानों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।

​प्रशासन के अनुसार ज़िले में यूरिया समेत अन्य फास्फेटिक उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक, 2 अगस्त 2026 को ही ज़िले भर में

​807 किसानों ने 129.69 मीट्रिक टन यूरिया खरीदा।

​359 किसानों ने 49.55 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त किया।

​241 किसानों ने 30.55 मीट्रिक टन एनपीके (NPK) मिक्सचर खरीदा।

​83 किसानों ने 17.80 मीट्रिक टन एसएसपी (SSP) उर्वरक का क्रय किया।


​किसान सहायता एवं शिकायत नंबर।

​यदि किसी भी किसान को खाद की उपलब्धता में समस्या आ रही हो या कोई दुकानदार एमआरपी (MRP) से अधिक दाम मांगे या जबरन अन्य उत्पाद दे, तो वे सीधे कृषि अधिकारियों के निम्नलिखित नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

​सहायक निदेशक (शस्य), प्रक्षेत्र 9470803717

​सहायक निदेशक (शस्य), बीज विश्लेषण प्रयोगशाला 9117184060

​सहायक निदेशक (शस्य) सह ज़िला कृषि विपणन अधिकारी 9162624811

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...