⚡ ब्रेकिंग News

कुटुंबा के क्षेत्रीय विधायक प्रखंड के बहुद्देशीय भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोलें की प्रखंड में केवल 10 % धान रोपनी हुआ है, जिसका दोषी लापरवाह अफसरशाही है.







मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 01/08/2026 कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में गहराते जल संकट और सूखे की आशंका के बीच क्षेत्रीय विधायक ललन राम उर्फ ललन भुईयां ने प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक खैरा वितरणी में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे। विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में अब तक केवल 10 प्रतिशत धान की रोपनी हो सकी है, जिससे अकाल जैसे हालात बन गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को वे बिहार विधानसभा और जिलाधिकारी के समक्ष उठा चुके हैं तथा निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन ने भी सरकार को 10 प्रतिशत रोपनी की रिपोर्ट भेजी है। सिंचाई परियोजनाओं में अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाते हुए विधायक ने कहा कि महुअरी नहर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से चहका का निर्माण कराया गया। लेकिन उसमें आवश्यक होम पाइप ही नहीं लगाया गया। इसे सरकारी धन का दुरुपयोग बताते हुए उन्होंने स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई कराने की बात कही। वहीं मल्हा-सल्हा पोखरा योजना में देरी के लिए संबंधित ठेकेदारों पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने लघु जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता से फोन पर बातचीत भी की। समाधान के बजाय मिले जवाब पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि पूरे मामले से सरकार और जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा को अवगत कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी तथा विभागीय अधिकारियों से मिलकर बसडीहा कैनाल में पानी की आपूर्ति, हडियाही डैम की व्यवस्था सुधारने और सोन नदी से लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से क्षेत्र की बरसाती नदियों तक पानी पहुंचाने की मांग की गई है। विधायक ने अकाल की स्थिति को देखते हुए किसानों के बिजली बिल माफ करने की मांग दोहराई। प्रधानमंत्री आवास योजना में बिचौलियों की भूमिका पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों के साथ गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उन्होंने खैरा वितरणी का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को शीघ्र पानी पहुंचाने का निर्देश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...