⚡ ब्रेकिंग News

​सशस्त्र सीमा बल (SSB) और गयाजी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 950 ग्राम अफीम के साथ पश्चिम बंगाल का तस्कर गिरफ्तार।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP :-दिनांक 06/07/2026 को समय लगभग 1655 को विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सुचना के आधार पर  कुणाल, कमांडेंट, 29 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, गया जी बिहार के दिशानिर्देशन एवं वाहिनी के ई समवाय के  निरीक्षक सामान्य प्रवीण कुमार के नेतृत्व में  SSB एवं जिला पुलिस - गया जी थाना बाराचट्टीके साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया ।

सघन तलाशी अभियान के दौरान ब्लॉक मोड़ बाराचट्टी , थाना बाराचट्टी, जिला गया जी (बिहार) से एक व्यक्ति व्यक्ति शेख मुबारक अली (53 वर्ष) पिता शेख मकलुल अली, ग्राम-चकचांदीनगर, थाना - हरिपाल, जिला-हुगली पश्चिम बंगाल को  950 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम तरल लेटेक्स  के साथ गिरफ्तार किया गया। 

बरामद प्रतिबंधित मादक पदार्थ को विधिक कार्यवाई हेतु थाना - बाराचट्टी, जिला गया जी (बिहार) को सुपुर्द कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...