⚡ ब्रेकिंग News

डाक्टर और समाज के बीच आपसी विश्वास ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत नींव है:- डा उदय कुमार सिंन्हा..





डेहरी आन सोन:- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर देश के सभी चिकित्सक साथियों को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और करुणा का सर्वोच्च स्वरूप है। चिकित्सक अपने ज्ञान, संवेदनशीलता और अथक परिश्रम से अनगिनत लोगों के जीवन में आशा का संचार करते हैं। आज का दिन उन सभी डाक्टरों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो हर परिस्थिति में मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। समाज के लोगों से कहा कि चिकित्सकों का सम्मान करें, स्वास्थ्य संबंधी सलाह का पालन करें तथा अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सहयोगात्मक एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखें। डाक्टर और समाज के बीच आपसी विश्वास ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत नींव है। हम सभी एक स्वस्थ, जागरूक और संवेदनशील भारत के निर्माण का संकल्प लें।

डॉ. उदय कुमार सिन्हा

अध्यक्ष 

इस्ट जोन, इंडियन साईट्रीक सोसाइटी 

अध्यक्ष आईएमए डेहरी डालमियानगर 

निदेशक संवेदना न्यूरोसायकियेट्रिक रिसर्च सेंटर डेहरी

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...