संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP
गयाजी डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी नावाडीह मोड़ के पास बीती 28 जुलाई को एक अनियंत्रित हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाईवा के चालक और खलासी दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही डोभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (ANMCH), गया भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान।
अमरेश कुमार पिता:- गोपाल यादव – निवासी:- जलालपुर इंग्लिश टोला पर, थाना- टिकारी, जिला- गया।
जितेन्द्र कुमार पिता:- रामाश्रय प्रसाद– निवासी:- जहानाबाद, थाना व जिला- जहानाबाद।
हाईवा: 01
मोटरसाइकिल:- 01
पुलिस ने इस संबंध में डोभी थाना कांड संख्या-182/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गयाजी पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि "एक छोटी सी लापरवाही, एक बड़ा हादसा बन सकती है। हर जीवन अमूल्य है—सड़क पर सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। कृपया यातायात नियमों का पालन करें, सावधानी से वाहन चलाएं और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Post a Comment