⚡ ब्रेकिंग News

​पितृपक्ष मेला को ले जनपद पदाधिकारी ने किया गयाजी धर्मशाला' का निरीक्षण 10 सितंबर तक 65 कमरों और पार्किंग को तैयार करने का दिया निर्देश।

 


संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



​गयाजी 29/7/2026 को 

आगामी पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन गया ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों की सुगम और बेहतर आवासन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गयाजी के जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज चांदचौरा गोदावरी क्षेत्र में निर्माणाधीन गयाजी धर्मशाला का स्थल निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की जमीनी प्रगति की समीक्षा की और मौके पर मौजूद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंताओं एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

​10 सितंबर तक तैयार होंगे 65 कमरे और पार्किंग क्षेत्र

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धर्मशाला के प्रथम ब्लॉक में बनाए जा रहे 65 कमरों को सभी मूलभूत और आधुनिक सुविधाओं के साथ 10 सितंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहराने में कोई असुविधा न हो। इसके अलावा, परिसर में वाहनों के सुगम आवागमन और व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि पार्किंग क्षेत्र को भी 10 सितंबर की तय सीमा तक पूर्ण रूप से विकसित कर लिया जाए।

​गुणवत्ता से समझौता न करने की सख्त हिदायत निर्माण एजेंसी को कड़ा निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने रेखांकित किया कि पितृपक्ष मेले के दौरान देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु गयाजी आते हैं, और उनकी सुविधा व सुरक्षित आवासन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह धर्मशाला मेला अवधि के दौरान आवासन की व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।

​इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी एवं पंडा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...