⚡ ब्रेकिंग News

​गयाजी में शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन 115 लीटर शराब और 2 बाइकों के साथ महिला तस्कर समेत दो गये दबोचाये।

 





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP :-वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गया के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान में गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 28 जुलाई को चलाए गए इस सर्च अभियान के दौरान परैया और विष्णुपद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 32.25 लीटर विदेशी शराब, 83 लीटर देशी महुआ शराब और 2 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। साथ ही एक महिला तस्कर समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

​परैया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में की गिरफ्तारी

परैया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई पहली छापेमारी में पुलिस ने 23 लीटर देशी महुआ शराब और 32.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान बदल चौक थाना परैया निवासी गोविन्द कुमार पिता- सुकेन्द्र मांझी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में परैया थाना कांड संख्या-230/26 दर्ज किया गया है।

​वहीं, परैया पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर देशी महुआ शराब और 02 मोटरसाइकिलों के साथ एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। इस मामले में परैया थाना कांड संख्या-231/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​विष्णुपद थाना पुलिस ने बरामद की 20 लीटर महुआ शराब

इधर, विष्णुपद थाना पुलिस ने भी शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी कर 20 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की। इस संबंध में विष्णुपद थाना कांड संख्या-378/26 दर्ज किया गया है।

​सभी मामले बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के तहत दर्ज किए गए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में शराब माफियाओं और तस्करों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...