⚡ ब्रेकिंग News

नीमचक बथानी से 1 पिस्टल और 7 कारतूस के साथ शातिर अपराधी सत्यम गए दबोचाये।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने वालों और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत नीमचक बथानी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त को 1 लोडेड पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

​वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गया के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 28 जुलाई को नीमचक बथानी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कांड संख्या 203/25 आर्म्स एक्ट का वांछित अभियुक्त सत्यम कुमार अपने दो सहयोगियों के साथ ग्राम कारू बिगहा बाजार स्थित एक दुकान के पास मौजूद है।

​सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल जब मौके पर पहुँचा, तो पुलिस को देखते ही तीनों आरोपी भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल के सहयोग से एक आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे।


​गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:- सत्यम कुमार (पिता- राजन कुमार साकिन- रढ़ुई, थाना- नीमचक बथानी, जिला- गया के रूप में हुई है। जब पुलिस ने आरोपी की विधिवत तलाशी ली, तो उसके पास से 1 लोडेड पिस्टल बरामद हुई, जिसे अनलोड करने पर 07 जिंदा कारतूस मिले। हथियार के संबंध में कोई वैध कागजात या संतोषजनक जवाब न देने पर उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

​इस मामले में नीमचक बथानी थाना में कांड संख्या 149/26 (दिनांक 28/07/2026) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके तार किसी बड़े आपराधिक गिरोह या हथियार तस्करी से जुड़े हैं या नहीं। वहीं, मौके से फरार हुए दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...