⚡ ब्रेकिंग News

पेंटिंग करते वक्त इन्वर्टर के करंट ने छीनी जिंदगी, युवक की, हुई दर्दनाक मौत.



महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पेंटिंग का कार्य कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान अशोक गुप्ता (पुत्र पन्नेलाल गुप्ता), निवासी दरौली, उम्र लगभग 16वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अशोक गांव में मातिवर प्रसाद पुत्र स्व. पूर्णवासी ग्राम दरौली के मकान की पेंटिंग कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे कार्य के दौरान उनका हाथ पास में रखे इन्वर्टर के विद्युत तार से छूने की बात आ रही है । करंट का तेज झटका लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में भी गंभीर चोट आ जाना संदिग्ध बना हुआ है ।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।सबसे अहम बात यह है कि मृतक के शिर के पीछे चोट लगने से काफ़ी खून बहने की बात चर्चा में है।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही शिकारपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पंचनामा की कार्यवाई भी की गईं।

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

          प्रभारी महराजगंज 

              कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...